बुधवार, 24 दिसंबर 2014

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय जी को भारत रत्न उनके अवदान  के प्रति देशवासियों का सम्मान है. दोनों विभूतियों ने देश को जो दिशा दी है वह अतुलनीय है. राजनैतिक सहिष्णुता और देश की शिक्षा व्यवस्था की दशा में उनका अवदान अग्रणी है. महामना जी ने सर्वाधिक प्रतिकूल परिस्थितियों में युवाओं की  शिक्षा  के लिए जो साहस दिखाया और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय जैसा विश्व स्तरीय संस्थान देशवासियों को दिया वह आज शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी है. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति में अपनी तरह का पहला राजनैतिक प्रयोग "गठबंधन की राजनीति" का सफलतापूर्वक संचालन कर सभी को अचम्भित कर दिया।